03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लड़कियों को होटल में रखकर देह व्यापार करा रहा था गेस्ट हाउस संचालक, गिरफ्तार

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : पुलिस ने एक सूचना के आधार पर काशीपुर रोड स्थित डिजायर गेस्ट हाउस के संचालक इंद्रपाल सुखीजा को गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार वार्ता में सीओ ऑपरेशन अनुषा बडोला ने बताया कि गेस्ट हाउस में बाहर से लाकर युवतियों को बंद रखा जाता था और उनसे अनैतिक कार्य कराया जाता था। इस मामले में जब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिली तो छापा मारा गया। मौके से संचालक व एक युवती बरामद हुई। संचालक ने पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है और गेस्ट हाउस के संचालक द्वारा उसे काम के लिए यहां बुलाया गया था। उसने बताया कि वह कई दिनों से यहां रह रही है और उसके साथ संचालक द्वारा शारीरिक शोषण के साथ ही अन्य ग्राहकों के पास भेजकर अनैतिक कार्य कराया जा रहा है।

अनैतिक कार्य कराने में संचालक द्वारा पैसा लिया जाता है। युवती ने बताया कि उसे ₹500 दिए जाते हैं और वह मजबूरी में काम कर रही है और काफी गरीब है। संचालक के पास गेस्ट हाउस संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं पाए गए। सीओ ने बताया कि इंद्रपाल सुखीजा के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। इंद्रपाल सुखीजा के पास से दो मोबाइल फोन के अलावा 5500 रुपये नगद व एक रजिस्टर तथा आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। इंद्रपाल सुखीजा मकान नंबर 80, नैना कॉलोनी, भुरारानी रोड, रुद्रपुर का रहने वाला है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img