03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पिटकुल टेंडर घोटाले में विजिलेंस जांच से कतरा रही सरकार, जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष ने उठाया सवाल

Spread the love

एफएनएन, विकासनगर PTCUL Scam: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष व जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि वर्षों पहले पिटकुल अधिकारी (वर्तमान में एमडी यूपीसीएल) व अधिकारियों व ठेकेदारों के समूह की जुगलबंदी ने टेंडर पुलिंग कर निम्नतम स्तर के करोड़ों रुपए के ट्रांसफार्मर खरीद कर सरकार को कई करोड़ रुपए की चपत लगाई।

मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि पता नहीं क्यों सरकार पिटकुल टेंडर पुलिंग घोटाले में विजिलेंस जांच से कतरा रही है। जबकि इसको लेकर जांच कमेटी का गठन किया गया था। घोटाले जलसाजी के मामले में पिटकुल अध्यक्ष राधा रतूड़ी द्वारा 28 जून को सचिव, ऊर्जा को रिपोर्ट प्रेषित की गई। जिसमें उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश की गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह

इसी क्रम में पिटकुल के वर्तमान प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी द्वारा भी शासन को रिपोर्ट 22 जनवरी को प्रेषित की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उक्त मामले में सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई न किए जाने को लेकर मोर्चा द्वारा राजभवन को पत्र प्रेषित कर विजिलेंस या उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया गया।

मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि इतने गंभीर प्रकरण पर सरकार की उदासीनता निश्चित तौर पर चिंताजनक है। इस मौके पर मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व विजयराम शर्मा मौजूद रहे।

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img