Sunday, June 8, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसाइबर अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करेगा गूगल, बनाया एक...

साइबर अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करेगा गूगल, बनाया एक पोर्टल

एफएनएन, देहरादून : साइबर अपराधियों को खोजने के लिए गूगल अब उत्तराखंड पुलिस की मदद करेगा। इसके लिए गूगल ने एलईआरएस नाम से पोर्टल बनाया है, जिसके माध्यम से पुलिस हर तरह की जानकारी आसानी से हासिल कर सकी है। इसके संबंध में शुक्रवार को एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने गूगल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हें प्रदेश का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

  • एसटीएफ ने गूगल को जारी किया था नोटिस

दरअसल, अभी तक सर्च इंजन पर फर्जी वेबसाइट, फर्जी कस्टमर केयर नंबर और अन्य प्रकार की जानकारियों के लिए गूगल से संपर्क किया जाता था, लेकिन भारत में कोई जवाबदेही न होने के कारण पुलिस को मनचाही जानकारी नहीं मिलती थी। पिछले दिनों एसटीएफ ने गूगल को नोटिस भी जारी किया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अब इस तरह की समस्याएं नहीं आएंगी। उन्होंने बताया कि गूगल ने लॉ इंफोर्समेंट रिक्वेस्ट सिस्ट (एलइआरएस) नाम से एक पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से यह सारी जानकारी उन्हें आसानी से मिल जाएंगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments