Friday, February 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडशॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख

एफएनएन, नानकमत्ता : नानकमत्ता शॉर्ट सर्किट से घर का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार ग्राम बिचपुरी में विशाल सिंह राणा पुत्र स्व छोटेलाल के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से घर का सारा समान जलकर खाक हो गया।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

आग इतनी भयानक लगी थी कि उसमें टीवी, फ्रिज, पंखे,रजाई- गद्दे समेत घर में रखा हुआ गेहूं, चावल, धान और अन्य खाद्य सामग्री पूर्ण रूप से नष्ट हो गई।


आग आसपास लगी जब तक घर वाले कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते ही घर की समस्त सामग्री आग में जलकर स्वाहा हो गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है उनकी आंखों के सामने उनकी मेहनत की कमाई कुछ ही क्षणों में जलकर खाक हो गई।मौके पर पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना प्रदान करी और सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। नानकमत्ता विधानसभा के वर्तमान विधायक गोपाल सिंह राणा ने भी मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया और सहयोग प्रदान करने का आश्वासन प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments