03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देवता करेंगे न्याय; इंजीनियर का अजीब फरमान! सभी अधिकारी दो-दो मुट्ठी चावल लाएं

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट खंड में तैनात लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका खो जाने के संदर्भ में अधिकारियों ने शुक्रवार को एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया। दोषी को दंडित करने के लिए टोटके का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए लोक निर्माण खंड में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से शनिवार 17 मई को दो-दो मुट्ठी चावल लाने का फरमान जारी किया गया है।

अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार की ओर से जारी फरमान के अनुसार खण्ड में कार्यरत अपर सहायक अभियन्ता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका अधिष्ठान सहायक (प्रथम) की अलमारी से खो गई है। काफी खोजबीन के बाद भी सेवा पुस्तिका नहीं मिल पा रही है, जो खेद का विषय है। इसके चलते अधिष्ठान सहायक एवं अपर सहायक अभियन्ता मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। सेवा पुस्तिका न मिलने की दशा में यह विचार आया है कि कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दैवीय आस्था के आधार पर अपने-अपने घरों से दो मुट्ठी चावल मंगा कर किसी मंदिर में डाल दिया जाए। दोषी के साथ वही देवता न्याय करेंगे।

सभी से अनुरोध किया गया है कि शनिवार को सभी कार्यालय में उपस्थित होने पर दो मुट्ठी चावल जमा कर दें ताकि समस्या का समाधान हो सके। इस अजीबोगरीब फरमान की चारों ओर आलोचना हो रही है। आम लोगों का मानना है कि 21वीं सदी में जब भारत पाकिस्तान को नई युद्ध तकनीक के सहारे ठोस जवाब दे रहा है और अंतरिक्ष में नित नए अन्वेषण हो रहे हैं। ऐसे समय में इस मामले में दोषी को सजा देने के लिए विभागीय जांच के बजाय टोटके का सहारा लिया जा रहा है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img