03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फजीॅ पुलिस कर रही थी वसूली, असली ने कर लिया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : रुड़की के भगवानपुर से पुलिस ने एक फर्जी दरोगा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अपने को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ का दरोगा और सिपाही बता कर अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से नगदी ,कार और पुलिस की वर्दी बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरचंदी गांव में एक सफेद रंग की कार में संदिग्ध रूप से घूम रहे तीन लोग जिनमें एक ने दरोगा की वर्दी पहन रखी थी और अपने को उत्तराखंड पुलिस का बता कर लोगों से अवैध वसूली कर रहे है।पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए एक कार को जांच हेतु रोका कार में तीन लोग बैठे हुए थे। ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा युवक दरोगा की वर्दी में था, बाकी दो अन्य सादे कपड़े पहने हुए थे। पूछताछ करने पर युवक अपने को एसटीएफ के कर्मचारी बता रहे थे। पुलिसिया पूछताछ में तीनों की पोल खुल गई। जानकारी मिली कि ये अवैध वसूली करते थे। एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के पास से 71 सौ रुपए की नगदी , कार समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। उन्होंने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों सरवर ,लितेश कुमार , रहीम अहमद तीनों निवासी देहरादून के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img