03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन ने पसगवां ब्लॉक प्रमुख चुनाव रद्द करने को भरी हुंकार

Spread the love

एफएनएन, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश्) : पूर्व विधायक रामसरन की अगुवाई में युवजनसभा, लोहिया वाहिनी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौँपकर पसगवां में प्रमुख चुनाव को रद्द करने की मांग की है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जो गुंडागर्दी अराजकता हुई है विशेष कर पसगवां ब्लॉक में महिलाओं के साथ हुई शर्मसार घटना में देश प्रदेश ही नही पूरे विश्व में भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार किया है। सपा प्रत्याशी ऋतु सिंह उनकी प्रस्तावक अनिता यादव जी के साथ जो घृणित घटना हुई, उसको देखते हुए पसगवां ब्लॉक प्रमुख चुनाव असंवैधानिक है। सपा नेताओं ने जिलाधिकारी की अनुपस्थित में ज्ञाापन तहसीलदार सदर को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक रामसरन, लोहिया वाहिनी ज़िला अध्य्क्ष रियाजुल्ला खान , युवजन सभा के जिला अध्य्क्ष आशीष पटेल, भूपेंद्र यादव, पारुल गुप्ता, अंजलि सिंह, पूनम यादव, शगुफ्ता खान, पशुपतिनाथ शुक्ला, सरोज वर्मा, राजीव वर्मा, इमरान रज़ा, त्रिभुवन सिंह, मोनू यादव, शम्भू यादव मौजूद रहे। बता दें कि पसगवां कांड में प्रियंका गांधी खीरी आई थीं, और नारी अस्मिता पर हमला को मुद्दा बनाकर योगी सरकार पर हमला बोला था।

Hot this week

Dhami Cabinet के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Dhami Cabinet की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख से लेकर डॉक्टरों के बॉन्ड तक अहम फैसलों की उम्मीद

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img