03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दोस्त बने दोस्त के कातिल, चार ने मिलकर एक साथी को मौत के घाट उतारा

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार जिले के पथरी में पुरानी कुंडी में गंगा किनारे बैठ कर शराब पीने के दौरान पांच दोस्तों में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान चार दोस्तों ने एक को मौत के घाट उतार दिया और शव गंगा में बहा दिया। गंगा का बहाव तेज होने के कारण शव नहीं मिल पाया। गंगा में गोताखोर युवक के शव को तलाश करने में लगे हुए है।

बताया जाता है कि शाहपुर निवासी अभिषेक (20) व उसके चार दोस्त मंगलवार की शाम को पुरानी कुंडी में गंगा किनारे बैठ कर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में चारों साथियों ने मारपीट करने के बाद अभिषेक को गंगा में फेंक दिया। जब देर रात तक अभिषेक घर नहीं पहुंचा।

अभिषेक के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ ग्रामीणों से पता चला कि अभिषेक व उसके चार दोस्तों को पुरानी कुंडी की ओर जाते हुए देखा गया था। जब अभिषेक के भाई छोटू उर्फ जयंत ने उसके दोस्तों से भाई के बारें में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकें। इसके बाद जयंत ने मामले से पुलिस को अवगत कराया।

  • सख्ती बरती तब चारों ने उगल दी पुलिस के सामने सच्चाई
पुलिस ने अभिषेक के चारों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो चारों पुलिस को बरगलाते रहे। जब पुलिस ने सख्ती बरती तब चारों ने पुलिस के सामने सच्चाई उगल दी। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार का कहना है कि पुरानी कुंडी में गंगा में अभिषेक के शव की तलाश जारी है। मृतक के भाई छोटू उर्फ जयंत की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img