03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रेड सिग्नल पर भी दौड़ा दी मालगाड़ी, टला बड़ा रेल हादसा

Spread the love

एफएनएन, बरेली :  रविवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। लखनऊ की ओर मालगाड़ी लेकर जा रहे बरेली जंक्शन लोको लॉबी के दो पायलट ने रेड सिग्नल के बाद भी काकोरी स्टेशन पर मालगाड़ी दौड़ा दी। गनीमत रही कि ये मालगाड़ी उसी समय गुजर रही श्रमजीवी एक्सप्रेस से नहीं टकराई। घटना में दोनों लोको पायलट दोषी मिले हैं जिनका लखनऊ में मेडिकल कराया गया है। लखनऊ से दूसरे लोको पायलट भेजकर गाड़ी को आगे रवाना कराया गया। मुरादाबाद डिवीजन ने दोनों लोको पायलट को बुक ऑफ कर दिया है। सोमवार को मंडल ऑफिस तलब किया गया। दोनों पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। रविवार रात करीब आठ बजे श्रमजीवी गुजारने के लिए काकोरी स्टेशन पर सिग्नल दिया गया था। मालगाड़ी के लिए रेड सिग्नल था। बावजूद बरेली लोको लॉबी के पायलट ज्ञानचंद और अमित कुमार ने गाड़ी दौड़ाकर होम सिग्नल पार कर दिया। जबकि गाड़ी को रोकने के बाद पॉइंट बनाकर दूसरे ट्रैक से गुजारा जाना था। काकोरी स्टेशन मास्टर ने सिग्नल ओवरशूट की रेल कंट्रोल को सूचना दी। इससे हड़कंप मच गया। गाड़ी को तुरंत ही रुकवाया गया। लोको पायलट ज्ञान चन्द्र और अमित कुमार का मेडिकल कराया। इस बीच मलिहाबाद में करीब आधा घंटा तक श्रमजीवी खड़ी रही। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीओएम ने दोनों लोको पायलट को बुक ऑफ करने के साथ ही सोमवार को दोनों को मंडल आफिस तलब किया है। उनके निलंबन की कार्यवाई हो सकती है। अगर गाड़ी की गति ज्यादा होती तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था। मालगाड़ी डिरेल हो जाती।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img