03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गिरा निर्माणाधीन फोरलेन ब्रिज

Spread the love
  • एक मजदूर की मौत, 13 अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती

एफएनएन, ऋषिकेश : उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। गूलर के पास एक निर्माणाधीन फोरलेन ब्रिज भरभराकर गिर गया। जानकारी के अनुसार, यहां 15 मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें 14 मजदूरों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, जिसमें से उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने अनुसार, हादसे में एक मजदूर सुरक्षित है, जबकि 13 गंभीर घायल हुए।
पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा के अनुसार, पुल की शटरिंग लगाने के दौरान यह हादसा हुआ। सोमवार को पुल का स्लैब पड़ना था। 90 मीटर पुल का आधा हिस्सा पहले बन चुका है। अब 45 मीटर का निर्माण होना था। निर्माणाधीन हिस्से की शटरिंग गिरी है।
उन्होंने बताया कि इस पैकेज में राज श्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी काम कर रही है। जबकि भारत सरकार ने अयोलिजा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को कंसल्टेंसी एजेंसी नियुक्त किया है। कंसल्टेंसी कंपनी की निगरानी में काम होता है। कंपनी की ओर से काम में गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं की गई थी।
वहीं, लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु ने एनएच के चीफ इंजीनियर को हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ होगी कार्रवाई। जांच के लिए टीम को भी रवाना कर दिया गया है।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img