03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कानपुर: छावनी में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से 1.78 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में चार शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, कानपुर: छावनी में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से 1.78 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में चार शातिर साइबर ठग गिरफ्तार किए गए थे। चारों शातिरों में से मास्टरमाइंड आठवीं फेल रोहित सोनी मध्य प्रदेश की राजनैतिक पार्टी जन कल्याण संघ समिति के पिछड़ा वर्ग का भोपाल का जिलाध्यक्ष निकला था, वहीं तीन अन्य बैंक कर्मचारी थे।

मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद बुधवार को मास्टरमाइंड रोहित का फेसबुक से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे पुलिस को यह जानकारी हुई कि रील बनाने का काफी शौकीन है। वीडियो में उसके साथ एक युवती भी नजर आई है, पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है। इन चारों शातिरों ने पूरे देश में 22 करोड़ से भी ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया है।

साइबर थाना पुलिस की जांच में एक बात सामने आई है, कि जिन आठ खातों में सैन्य अधिकारी से ठगी रकम भेजी गई थी। वह सभी व्यापार के लिए प्रयोग में आने वाले करंट अकाउंट थे। जांच में यह भी पता चला है कि 8 वीं पास शातिर रोहित सोनी और उसके साथियों ने अकाउंट खरीदे थे।

साइबर पुलिस ने मास्टरमाइंड रोहित सोनी की फेसबुक प्रोफाइल भी चेक की। जिसके जरिए पता चला कि रोहित सोनी का एक नाम रिंकी भी है। बताया जा रहा है, कि फेसबुक प्रोफाइल पर 8 अक्टूबर को रोहित सोनी ने ये वीडियो भोपाल से पोस्ट किया था।

ये शातिर इस शहर के पकड़े गए थे 

डीसीपी अपराध आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 1 करोड़ 78 लाख 85 हजार की ठगी में अंतर्राज्यीय शातिर ठगों में मास्टरमाइंड रोहित सोनी निवासी चाणक्यपुरी जेके रोड सीपेट कॉलेज थाना अयोध्या भोपाल मध्य प्रदेश, अक्षय गुरू आईडीएफसी बैंक में लोन रिकवरी एजेन्ट 12 वीं पास निवासी पटेल निवासी थाना बाबई होसंगाबाद, मनीष कुमार मंडल एचडीएफसी बैंक में सेल्स डिपार्टमेंट निवासी तरेया जिला मधुबनी बिहार, मयंक मीणा एसबीए करके प्राइवेट बैंक में क्लर्क निवासी पुलिस लाइंस नेहरू नगर भोपाल मध्य प्रदेश पकड़े गए थे।

तुम अगर सोचते हो कि मैं बुरा हूं

अंतर्राज्यीय गिरोह में सबसे शातिर 8 वीं फेल रोहित सोनी है। फेसबुक अकाउंट में वीडियो में युवती भी मौजूद थी। अकाउंट में उसने मैसेज लिखा कि तुम अगर सोचते हो कि मैं बुरा हूं। तो तुम गलत सोचते हो। मैं बहुत बुरा हूं। वीडियो में वह युवती हंसते और साथ चलते नजर आई है।

खातों में पैसों की होती डीलिंग 

साइबर के एक अधिकारी ने बताया कि जिन खातों में पैसा मंगाया गया है उनकी डीलिंग होती है। वह खाते या तो खरीदे जाते हैं या फिर किराए पर लिए जाते हैं। इस मामले में तीन बैंक कर्मचारी भी पकड़े गए हैं। कुछ खातों की तो जानकारी मिली है। मगर कुछ खातों को लेकर संशय बरकरार है कि इन्हें कहीं फेक आईडी की मदद से तो नहीं खोला गया है।

अधिकारी ने बताया कि जो अपने खाते उपलब्ध कराते हैं वो या तो इसके लिए एक मुश्त रकम लेते हैं या फिर महीने भर के लिए किराए की रकम सेट कर लेते हैं। सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

जिन खातों में गया पैसा उनको जा रहा खोजा

डीसीपी अपराध ने बताया कि जिन खातों में पैसा गया है उनके लोगों की भी तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के साथ बहुत चीजें सामने आ जाएंगी। खातों की खरीद फरोख्त या फिर फेक आईडी के जरिए उन्हें खोला गया है कि नहीं इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- चमोलीः स्कूली बच्चों से भरी एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, 6 छात्र घायल

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img