03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दूधिया नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की लीला का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : किच्छा रोड स्थित भदईपुरा व दूधिया नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की लीला का आयोजन श्री सनातन रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की लीला का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा ने पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया l इस दौरान अध्यक्षता समाजसेवी संजय ठुकराल ,विशिष्ट अतिथि जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पांडे, साथ में समाजसेवी अजय नारायण ,समाजसेवी गगन ग्रोवर व युवा समाजसेवी बंटी कोली उपस्थित थे l

इस दौरान मर्यादा प्रभु श्री राम लीला का मंचन करने आए सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने जन मानस को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम लीलामंचन भारतीय संस्कृति एवं जीवन दर्शन का अभिन्न हिस्सा है l उन्होंने कहा कि रामायण का हर पात्र जीवन के मूल्यों का प्रत्यक्ष प्रमाण है और भारत की लाखों वर्षों पुरानी संस्कृति की प्रस्तुति है हमें लीला के माध्यम से प्रभु राम के आदर्शों एवं जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है l प्रभु राम से जुड़ा हर पात्र एक आदर्श जीवन मूल्यों को अपने अंतर्मन स्थापित करने की शिक्षा देता है l

इस दौरान सुंदर लीला के मंचन से भक्तजन मंत्रमुग्ध नजर आए l जय श्री राम के उद्घोघोष से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय नजर आया l इस दौरान रामलीला प्रबंधक कमेटी ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र ओड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया l पूर्व विधायक ठुकराल ने रामलीला कमेटी को हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया l

इस दौरान श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज, गजेंद्र राघव, विजय यादव, प्रेमपाल यादव, पप्पू श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश यादव, ईश्वर शर्मा ,शंकर मिस्त्री, गुरमेज सिंह ज्ञानी, डॉक्टर राकेश सिंह, श्रीमती महेंद्र शर्मा,राजपाल यादव, महेश गंगवार, पवन कुमार, अनुभव चौधरी, लक्ष्मी देवी, काजल राघव, सोमवती, अनु चौहान, आदि लोगों उपस्थित थे।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img