03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अग्निपथ भर्ती योजना पर बोले पूर्व सीएम हरीश रावत, कहा- उत्तराखंड के लिए बर्बादी का पथ

एफएनएन, देहरादून : केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के नाकामियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार तमाम मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। अग्निपथ योजना लाकर केंद्र सरकार ने देश के युवाओं के साथ धोखा किया है।

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा माल रोड होते हुए पंत पार्क तक पहुंची। यहां सभा का आयोजन किया गया। पूर्व सीएम रावत ने कहा नई योजना अग्निपथ उत्तराखंड के लिए बर्बादी का पथ है। उन्होंने कहा कि इस योजना के बाद युवाओं का भारतीय सेना के सिपाही होने का गौरव भी छिन गया है।

कहा कि राज्य के नौजवान सेना में भर्ती होना अभिमान समझते हैं, अब नई योजना के बाद वो सैनिक नहीं बल्कि अग्निवीर होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के कुमाऊं और गढ़वाल समेत अन्य रेजीमेंट हमारे आत्म स्वाभिमान का प्रतीक हैं। लेकिन नई योजना इन सेनाओं के सिस्टम ऑफ आर्मी को खत्म कर देगा।

उन्होंने कहा कि इससे वीरता और पराक्रम का इतिहास भी अतीत के पन्नों पर चला जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो युवा बचपन से सेना में भर्ती होकर सैनिक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए भी यह योजना मात्र छलावा है।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img