Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडआज मौन उपवास पर पूर्व सीएम हरीश रावत, बोले-दिवाली के उल्लास में...

आज मौन उपवास पर पूर्व सीएम हरीश रावत, बोले-दिवाली के उल्लास में किसानों को भूल गई सरकार

एफएनएन, देहरादून : इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को अपने आवास पर एक घंटे का मौन उपवास रखेंगे। बताया, दीपावली के उल्लास में भी सरकार किसानों को भूल गई है। उनके खून पसीने की गाढ़ी कमाई चीनी मिल दबाकर बैठी हैं।

विशेष तौर पर इकबालपुर चीनी मिल पर बकाया है। कहा, उन्होंने संघर्ष के सारे रास्ते अपनाए, लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता ने ठान लिया है कि इस पैसे का किसानों को भुगतान नहीं करना है। इसलिए वह विरोध दर्ज कराने के लिए एक घंटे का मौन उपवास करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments