Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीआप के पूर्व विधायक नितिन त्यागी बीजेपी में शामिल, लोकसभा चुनाव में...

आप के पूर्व विधायक नितिन त्यागी बीजेपी में शामिल, लोकसभा चुनाव में हार को लेकर केजरीवाल की आलोचना पर हुए थे निलंबित

एफएनएन, नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने आज कई नेताओं को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर आप के पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। बता दें, नितिन त्यागी को हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था।

नितिन त्यागी के निलंबन के पीछे का कारण लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियां बताई गई थी। दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने निलंबन आदेश में कहा था कि नितिन त्यागी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित रहने तक उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

त्यागी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अपने निलंबन पर नितिन त्यागी ने कहा, “आजकल पार्टी के भीतर सच बोलना भी पार्टी विरोधी गतिविधि बन गई है।” आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “पार्टी की बुनियादी नींव को नष्ट करना पार्टी विरोधी गतिविधि है।” बता दें, लक्ष्मी नगर के पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया और दिल्ली में लोकसभा चुनावों में भारी हार के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की आलोचना की थी।

ये भी पढ़ें…पंजाब: गैर-कानूनी तरीके से ट्रैक्टर रेस के आयोजन में हुआ हादसा, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments