03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गर्मियों में इंसान ही नहीं पशुओं को भी होता है लू लगने का खतरा, जानें ऐसे करें बचाव

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इन दिनों तापमान 41 पार पहुंच चुका है जिससे इंसान तो इंसान पशुओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है. पशु लू लगने से परेशान हो सकते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट से जानिये कि किस तरह आपको अपने पशुओं का ध्यान रखना चाहिए.

देहरादून के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि इंसानों के लिए जानलेवा बनी भीषण गर्मी इन दिनों जानवरों के लिए भी मुसीबत बन गई है. उन्होंने कहा कि हमारे किसान और पशुपालकों से अपील है कि दिन के समय में राजधानी देहरादून का तापमान बहुत बढ़ जाता है, इसीलिए दिन के वक्त अपने पशुओं को बाहर खुला ना छोड़ें. वहीं जानवरों के लिए उचित पानी और चारे की व्यवस्था भी की जानी चाहिए. कई लोग जानवरों को सुबह और शाम के वक्त ही पानी पिलाते हैं, लेकिन ऐसे ना करें दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर बाद ताजा पानी उन्हें देते रहें. उन्होंने कहा कि अपने पशुओं को नहलाते हुए भी रहना चाहिए ताकि उनके शरीर का तापमान ज्यादा ना बढ़े. कई पशुपालक अपने पशुओं के लिए पंखे की व्यवस्था करते हैं, जिससे उन्हें लू लगने की संभावना कम होती है. जानवरों के रहने के लिए खुला और हवादार स्थान बनाएं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गर्मी के कारण पशुओं में हो सकती है कई बीमारियां

डॉ विद्यासागर कापड़ी ने जानकारी देते हुए कहा कि जिस तरह इंसानों को गर्मी से कई तरह की बीमारियां होती हैं, उसी तरह जानवर भी गर्मी के कारण कई बीमारियों का शिकार होते हैं. इनमें लू लगना, पायरेक्सिया और डायरिया जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए किसान को चाहिए कि अपने पशुओं को खुले वातावरण के साथ-साथ दिन में 4 से 5 बार पशुओं को ताजा पानी और हरा चारा दें. उन्होंने कहा कि अपने पशुओं को मिनरल सप्लीमेंट दें और अगर भूसा दे रहे हैं, तो उसे भी गीला करके दें. इससे उसका पाचन भी ठीक रहेगा.

डॉ. विद्यासागर कापड़ी ने बताया कि पशुओं में लू लगने के लक्षण यह हैं कि जानवर खाना पीना छोड़ देता है. उसके शरीर के तापमान में वृद्धि होती है और उसे डायरिया जैसी समस्या हो जाती है. उसे सांस में परेशानी होने के कारण वह बार-बार अपनी जीभ को बाहर निकालता है. कई बार स्थिति ऐसी आती है कि पशु के मुंह से झाग आने लगता है.

ये भी पढ़ें…आप के पूर्व विधायक नितिन त्यागी बीजेपी में शामिल, लोकसभा चुनाव में हार को लेकर केजरीवाल की आलोचना पर हुए थे निलंबित

Hot this week

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img