03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दो चीतलों को मारने के बाद वनकर्मी की बंदूक लूटकर शिकारियों का गैंग फरार

 

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सनसनीखेज वारदात, घने जंगल में शनिवार सुबह घंटों काम्बिंग करती रहीं पांच टीमें, सुराग नहीं

एफएनएन ब्यूरो, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में शुक्रवार रात शिकारी दो चीतलों के शिकार के बाद कांबिंग में लगे एक वनकर्मी की बंदूक छीनकर बाइकों से फरार हो गए। तीन शिकारियों के जंगल में ही छुपे होने की आशंका में शनिवार सुबह घंटों तक काम्बिंग भी की गई, लेकिन शिकारियों का कोई सुराग नहीं मिला है। डीएफओ मनीष सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने बंदूक की बरामदगी और शिकारियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमें लगाई हैं।

घटना माला रेंज के अंतर्गत माधोटांडा-पीलीभीत जंगल मार्ग के निकट कंपार्टमेंट नंबर 120 की है। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे जंगल क्षेत्र में स्थित वाॅच टावर पर ड्यूटी कर रहे वाॅचर दीपक गाइन को फायरिंग की आवाज सुनाई दी। उनका कहना है कि करीब पांच राउंड फायरिंग हुुई। इसकी उन्होंने माला रेंज कार्यालय को फोन से सूचना दी।

कुछ ही देर में वन विभाग की टीम चार पहिया वाहन से मौके के लिए रवाना हुई। जंगल क्षेत्र में वाहन को आता देख दो शिकारी चकमा देकर बाइकों से भाग गए। कांबिंग की गई तो मार्ग से 150 मीटर अंदर एक नर और एक मादा चीतल के शव पड़े मिले। शवों के टुकड़े करके कट्टे में भरने की बात भी सामने आई।
काम्बिंग के दौरान टीम को तीन शिकारियों की जंगल में मौजूदगी की भनक लगी। शनिवार सुबह करीब छह बजे अफसरों के निर्देश पर 15 वनकर्मियों ने जंगल के अलग-अलग हिस्सों में काम्बिंग की। इस बीच घटनास्थल के निकट कंपार्टमेंट संख्या 121 स्थित पेड़ से अचानक कूदा शिकारी एक वनकर्मी के हाथ से बंदूक छीनकर भाग गया और जंगल में कहीं छिप गया।

सूचना के बाद अफसरों के निर्देश पर माला रेंज की टीम ने गजरौला पुलिस और एसओजी की मदद से जंगल में शिकारियों की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। डीएफओ मनीष सिंह ने भी मुआयना किया और घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया।
चीतलों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। डीएफओ मनीष सिंह ने दो चीतलों का शिकार करने और शनिवार सुबह काम्बिंग के दौरान एक शिकारी के वनकर्मी की बंदूक छीनकर भाग जाने की पुष्टि की। घटना के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग भी लिया गया।

Hot this week

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img