03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में वन विभाग की टीम ने चार वन तस्करों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड में हरिद्वार वन प्रभाग ने अवैध रूप से खैर के पेड़ काटने वाले तस्करों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, वन विभाग को बीते कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि पथरी रेंज सहित कई क्षेत्रों में खैर के हरे-भरे पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया। इसी बीच वन विभाग ने चार वन तस्करों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पथरी रेंज में दबिश दी। जहां तस्कर खैर के पेड़ काटते हुए पाए गए। इस दौरान मौके पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहुंचकर चार वन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से खैर की लकड़ियों के 32 नग बरामद किए गए हैं। साथ ही पेड़ काटने के औजार भी जब्त किए गए हैं। डीएफओ वैभव सिंह ने बताया कि यह गिरोह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से जुड़ा है, और पूर्व में लक्सर और खानपुर रेंज में भी बेशकीमती खैर के पेड़ों की कटाई में संलिप्त रहा है। गिरोह में कई अन्य आरोपियों के शामिल होने की संभावना है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

वहीं, डीएफओ ने अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा भी किया है। बता दें कि वन विभाग ने संबंधित धाराओं में तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके अतिरिक्त कहा है कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें- कोलकाता में नवजात शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दंपती गिरफ्तार

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img