03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्लास्टिक पॉलीमर कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में स्थित एक कंपनी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना पाकर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में प्लास्टिक, गत्ता और अन्य सामान जलकर राख हो गया. हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

कंट्रोल रूम रुड़की को सूचना मिली कि प्लास्टिक पॉलीमर बनाने वाली कंपनी में आग लगी हुई है. इस सूचना पर फायर यूनिट रुड़की से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल माधोपुर, सालियर सालहापुर थाना क्षेत्र गंगनहर पहुंचे. जिसके बाद टीम द्वारा मोटर फायर इंजन से 2 हौज पाइप लाइन फैलाकर पंपिंग कर आग को बुझाना शुरू किया गया. लेकिन आग इतनी भयानक थी कि मौके पर कांवड़ मेला में तैनात फायर यूनिट रेलवे स्टेशन रुड़की को भी बुलाया गया. जिसके बाद लगातार पंपिंग कर आग को बुझाना शुरू किया.

बताया गया है कि आग इतनी भयानक थी कि पास में बनी कंपनियों के लिए भी बड़ा खतरा बन रही थी. वहीं दमकल कर्मियों ने पास ही स्थित कंपनी से वाहनों में पानी लाकर लगातार पंपिंग कर आग पर काबू पाया. इसी के साथ आग को फैलने से भी रोका गया और अन्य कंपनियों को भी जलने से बचा लिया गया. फायर यूनिटों की इस तत्काल कार्रवाई से एक बहुत बड़ी क्षति और नुकसान होने से बचा लिया गया. वहीं प्लास्टिक पॉलीथिन में लगी आग से धुआं अत्यधिक दमघोंटू हो गया था. इस घटना में कंपनी में प्लास्टिक, गत्ता और अन्य सामान जलकर राख हो गया.

अग्निशमन अधिकारी अतर सिंह राणा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि कंपनी में रखा प्लास्टिक का सामान, गत्ता और अन्य सामान जलकर गया है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Hot this week

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Topics

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img