03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

चलती बस में लगी आग, लपटें ऐसी- यात्रियों की निकल गई चीख, यूपी से बिहार जा रहे थे 45 लोग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पिपरौली : यात्रियों को लेकर गुरुग्राम से बिहार के सुपौल जा रही बस में शनिवार की शाम बोक्टा चौराहे पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार 45 यात्रियों के साथ ही चालक व परिचालक ने कूदकर जान बचाई, लेकिन सबका सामान जल गया। दमकल की गाड़ी ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच हाईवे पर लखनऊ की तरफ से आने वाली लेन पर वाहनों का आवागमन ठप रहा।

बोनट के पास लगी आग

मुरादाबाद जिले के रहने वाले ट्रांसपोर्टर की स्लीपर बस शुक्रवार की रात में गुरुग्राम से 45 यात्रियों को लेकर बिहार के सुपौल जाने के लिए निकली। शनिवार की शाम छह बजे यह बस गीडा के बोक्टा चौराहे पर पहुंची तो इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। यात्री अभी कुछ समझ पाते बोनट के पास आग लग गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई। बस को किनारे करने के बाद चालक व परिचालक नीचे उतर गए। जान बचाने के लिए यात्री अपना सामान छोड़कर बस से कूदने लगे, जिसमें कई लोगों को हल्की चोट भी लग गई। राहगीरों के सूचना देने पर दमकल की गाड़ी के साथ पहुंची गीडा थाना पुलिस ने हाईवे पर लखनऊ की तरफ से आने वाली लेन पर आवागमन बंद कराने के साथ ही यात्रियों काे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

 

30 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन यात्रियों का सामान जल गया। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शार्ट सर्किट से बस में आग लगी थी, जिसे गीडा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। रात में दूसरे वाहन से यात्री अपने घर रवाना हुए। कोई जनहानि नहीं हुई है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img