Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशझुग्गी-बस्ती में लगी भयंकर आग, 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख

झुग्गी-बस्ती में लगी भयंकर आग, 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख

एफएनएन, कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र में शताब्दी नगर शिवालिक भवन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें देखकर लोग डर के मारे अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर भागे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने का कारण

यह हादसा शताब्दी नगर रतनपुर में सड़क किनारे बनी झुग्गी-बस्ती में हुआ। बताया जा रहा है कि झोपड़ियों में इकट्ठा कबाड़ के कारण आग भड़की, जो देखते ही देखते विकराल हो गई। झोपड़ियों में रखे छोटे सिलेंडरों में धमाके होने से अफरातफरी मच गई। यह घटना उस समय हुई जब लोग सो रहे थे।

कोई जनहानि नहीं

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के अनुसार, फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। सभी लोगों को झोपड़ियों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments