03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शादी समारोह से लौट रहे कार पुलिया से टकराकर पलटी, आग में जिंदा जले 5 लोग

Spread the love

एफएनएन, बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक स्विफ्ट कार पुलिया से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। हादसा जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर जानीपुर गांव के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार छह लोग बदायूं में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण कार का संतुलन बिगड़ा, जिससे वह पुलिया से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई।

बुलंदशहर के एसपी (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि सुबह 5:50 बजे जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली कि जानीपुर गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक घायल गुलनाज को उपचार के लिए भेजा गया, जबकि अन्य पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दिल्ली के मालवीय नगर के निवासी थे और बदायूं से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img