कांवड़ यात्रा के लिए तीर्थनगरी ऋषिकेश में इन स्थानों पर होगी पार्किंग, ऐसा होगा ट्रैफिक रूट

एफएनएन, ऋषिकेश: 22 जुलाई से शुरू हो रही नीलकंठ की कांवड़ यात्रा के दौरान कावड़ियों को पार्किंग की दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी. इस बार पुलिस ने आईडीपीएल में बनने वाली पार्किंग के अलावा श्यामपुर नटराज बायपास मार्ग पर खांड गांव में भी 150 वाहनों की अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की है. जहां बिजली पानी और शौचालय की व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागों को कहा गया है.

दरअसल, जनपद देहरादून के एसएसपी अजय सिंह कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को देखने के लिए ऋषिकेश पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने पार्किंग की व्यवस्था को आईडीपीएल और खांड गांव का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में एसएसपी ने लक्ष्मण झूला मुनिकीरेती थाना पुलिस के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए बैठक की. जिसमें शहर के जनप्रतिनिधियों को भी सुझाव लेने के लिए बुलाया गया. व्यापार में सबसे पहले पैदल आने वाले कावड़ियों को शहर से होते हुए नीलकंठ भेजने की मांग की.

सड़कों का चौड़ीकरण बरकरार रहे, इसके लिए अतिक्रमण हटाने के लिए भी कहा. रायवाला और नेपाली फार्म के बीच राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र में सत्यनारायण मंदिर के आसपास कांवड़ियों को नहीं रुकने देने की सलाह भी दी. वाद विवाद से बचने के लिए टेंपो चालकों को किराया सूची चस्पा करने के लिए भी बात कही. वहीं यात्रा कार्यालय में नोडल अधिकारी बैठाया जाएगा, जो हर तरीके से ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे. रायवाला और नेपाली फार्म के बीच वन विभाग और पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम एक्टिव रहेगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हरिद्वार की ओर से आने वाले कावड़ियों के वाहनों को आईडीपीएल पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा. जबकि सहारनपुर और देहरादून से आने वाले कावड़ियों के वाहनों को खांड गांव की पार्किंग में भेजा जाएगा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती जगह-जगह की जाएगी.बैठक में मौजूद एसडीम कुमकुम जोशी ने बताया कि बिजली पानी शौचालय साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है.

पढ़ें- उत्तराखंड: दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाने थाने आई थी पीड़िता; श्रीनगर कोतवाली में तैनात दारोगा ने ही कर डाला यौन शोषण

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img