03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पिता ने बेटी की नाबालिग सहेली के साथ किया रेप, गिरफ्तार

एफएनएन, बिहार : वैशाली जिले में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की नाबालिग सहेली के साथ रेप किया। पीड़ित लड़की के भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर किसी को भी वारदात की जानकारी देने से मना कर दिया, जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। लड़की के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पातेपुर के मौदह की रहने वाली 10वीं की छात्रा सपना (काल्पनिक नाम) पड़ोस में रहने वाली सहेली के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए जाया करती थी। बताया गया है कि एक दिन उसकी सहेली घर पर नहीं थी. तभी सहेली का पिता घर आ गया। उसने सपना को घर में अकेला देख उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। सपना के साथ रेप करने के बाद उसने धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया, तो वह उसके भाइयों का मार देगा। घटना के बाद डरी सहमी छात्रा अपने घर आ गई। भाइयों को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उसने किसी को भी नहीं बताया कि उसके साथ क्या हुआ है। छात्रा डरी सहमी घर में रहने लगी. छह माह बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हुई, तो परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पता चला कि छात्रा 6 माह की गर्भवती है। जब पूरा मामला खुला, तो छात्रा ने आपबीती परिवार के लोगों को बताई. इसके बाद लड़की के घरवालों ने आरोपी के खिलाफ हाजीपुर महिला पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया। पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। महिला थाना एसएचओ सरिता चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hot this week

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img