03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उधमसिंह नगर में प्रतिबंधित मास के साथ बाप-बेटे अरेस्ट, रुड़की में नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर/रुड़की: उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में जहां पुलिस ने प्रतिबंधित मास के साथ बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है, तो वहीं हरिद्वार जिले के रुड़की में स्मैक के साथ नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा है.

रुद्रपुर में बाप-बेटे गिरफ्तार: पुलिस ने बताया कि उधमसिंह नगर की गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम को सूचना मिली थी कि आईटीआई पुलिस थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव में स्थित एक घर में गौवंशीय पशु की हत्या कर मांस को ठिकाने लगाया जा रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम और आईटीआई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घर में दबित दी तो वहां से टीम को 153 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस ने मौके से ही दो लोगों को गिरफ्तार किया. हालांकि इस दौरान एक व्यक्ति मौके से भागन में कामयाब हो गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है. पुलिस को मौके से गोवंश को काटने वाले हथियार भी बरामद हुई है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सलमान हुसैन और लियाकत हुसैन बताया. दोनों रिश्ते में बाप-बेटा है.

आरोपियों ने बताया कि ईद के मौके पर उन्होंने अपने तीसरे साथी इस्तिखार निवासी ग्राम बांसखेड़ी थाना आईटीआई के साथ गोवंशिय पशु की हत्या की थी. आरोपियों के खिलाफ थाना आईटीआई में मुकदमा दर्ज किया गया है. जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है.

रुड़की में नशा तस्कर गिरफ्तार: वहीं हरिद्वार जिले के मंगलौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस को करीब 9.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम शाबान उर्फ बाडू पुत्र अब्दुला उर्फ मसीता निवासी मोहल्ला सराय अजीज मंगलौर बताया है.

पढ़ें- मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने किया नामांकन, सीएम धामी के साथ ये रहे मौजूद

Hot this week

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img