03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में बारिश से हुए नुकसान का किसानों को दिया जाएगा मुआवजा : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि किसानों को इस वर्षा में काफी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए उन्हें राहत दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। नमी अधिक होने के चलते तीन प्रतिशत छूट देने की घोषणा भी जल्द की जाएगी।  इसके अलावा मिलर्स से धान खरीद में तेजी लाने और किसानों को परेशान न करने के निर्देश दिए। पराली नियंत्रण से संबंधित आदेश पर नई योजना बनाने का आश्वासन दिया। किसानों ने राजस्थान एवं हरियाणा की तर्ज पर पराली के लिए 2500 रुपए प्रति एकड़ देने, किसानों को बोनस देने एवं मुआवजे की मांग उठाई।

ऊधम सिंह नगर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में खरीफ खरीद सत्र 2022 की समीक्षा बैठक ली। सबसे पहले उन्होंने एक अक्टूबर से अब तक धान की हुई खरीद के बारे में आरएफसी से जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने तराई में लगातार चार दिन से हो रही वर्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह किसानों के लिए सबसे मुश्किल समय है। अधिकतर फसल खेतों में है। उन्होंने एडीएम से किसानों के हुए नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए। मिलर्स संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार मिलर्स पर किसानों के भुगतान जल्द करने का दबाव बनाती है लेकिन खुद मिलर्स का पैसा अटका देती है।

पिछले वर्ष खरीफ खरीद का 468 करोड़ रुपए अब तक बकाया है। सितंबर में खरीद की बैठक में बात सामने रखने पर 240 करोड़ का भुगतान कर दिया गया, शेष राशि दो दिन में भुगतान करने का आश्वासन दिया गया, जो कि अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में कैसे काम करेंगे। जिस पर मंत्री ने भुगतान को लेकर आश्वासन दिया। किसानों ने मौसम की मार देखते हुए खरीद में नमी के मानक को 17 से बढ़ाकर 20 करने, मुआवजा और बोनस की मांग उठाई। बैठक के बाद आर्या ने बगवाड़ा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img