03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बागेश्वर में बारिश का कहर, आठ मकान ध्वस्त, 41 लोग बेघर

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर : चार दिनों की वर्षा लोगों के लिए कहर बन कर बरस रही है। जिले में आठ लोगों के मकान ध्वस्त हो गए हैं (house collapsed due to rain in Bageshwar), जिससे इन मकानों में रह रहे लगभग 41 लोग बेघर हो गए हैं। सभी ने घर छोड़ दिए हैं और दूसरों के घर में शरण ली है। जिला प्रशासन प्रभावितों को अहैतुक सहायता प्रदान कर रहा है। राजस्व पुलिस नुकसान का जायजा जुटाने में लगी है।

  • बड़ी घटना होने से बची

वर्षा ने लोगों से उनके आशियाने भी छीन लिए हैं। हालांकि किसी बड़ी घटना होने से बच गई है। लोग घर टूटते समय भाग गए, जिससे उनकी जान बच गई। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार घिरौली निवासी बहादुर राम पुत्र गोविंद राम के परिवार के छह सदस्य, भकुनखोला की मुन्नी देवी पत्नी राजेंद्र लाल के पांच, देवलखेत के प्रकाश गिरी पुत्र आनंद गिरी के पांच, कौसानी के विनोद सिंह पुत्र बिशन सिंह के चार स्वजनों ने घर छोड़ दिया है। जबकि ढूंगापाटली निवासी कमला पत्नी बचे सिंह के नौ, कुकुड़ाडाना के प्रकाश चंद्र पुत्र पूरन लाल के पांच, आरे के कुंदन राम पुत्र खीम राम के चार, गैराड़ के शंकर सिंह पुत्र जीवन सिंह का मकान ध्वस्त हो गया है।

  • राजस्व विभाग कर रहा नुकसान का आकलन

इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्रभावितों को हुए नुकसान का राजस्व विभाग आकलन कर रहा है। उन्हें जिला प्रशासन अहैतुक मदद प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर तक मौसम विभाग का अलर्ट है। बंद सड़कों को खोला जा रहा है। बिजली की आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। पेयजल योजनाओं की मरम्मत भी की जा रही है।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img