03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाजपुर में किसानों ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को दिखाए काले झंडे

एफएनएन, बाजपुर : कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का ग्राम रेहटा में खासा विरोध हुआ। किसानों ने उनका काले झंडे दिखाकर विरोध किया। किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून को वापस न लिए जाने तक भाजपा विधायकों और मंत्रियों का विरोध जारी रखने की बात कही। किसानों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात दिखाई दिया। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने इसी कानून के वापस ना होने तक भाजपा के विधायकों और मंत्रियों के सार्वजनिक कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान किया था। जिसके चलते बाजपुर के ग्राम रेहटा में किसान कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर एकत्र हुए। जहां कार्यक्रम स्थल पर आ रहे कैबिनेट मंत्री के काफिले को किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं किसानों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बाजपुर सहित विभिन्न थानों की पुलिस सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक भाजपा के विधायकों और मंत्रियों को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Hot this week

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...

Mukteshwar से शुरू हुई 658 KM की हिमालयन MTB चैलेंज-2026, 10 जिलों से गुजरेंगे साइकिल राइडर्स

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा...

Haridwar में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबीं दो कारें, बड़ा हादसा टला

एफएनएन , हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में देर...

Topics

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img