03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फैंस इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स पर बॉल टेम्परिंग का आरोप? सोशल मीडिया पर वायरल

एफएनएन, नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐसा नजर आ रहा है कि इंग्लैंड पेसर बॉल के साथ छेड़छाड़ कर रहा है. इस वीडियो को देख फैंस इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘क्या इंग्लिश टीम बॉल टेंपरिंग कर रही है?. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, आईसीसी और बीसीसीआई आंखें खोलो गेंद से छेड़छाड़ हो रही है’.

आपको बता दें कि इस वीडियो में बॉल ग्राउंड पर है और इंग्लैंड के पेसर ब्रायडन कार्स अपने जूते (स्पाइक) से उसे दबाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद वो उस गेंद को जूते से आगे खिसकाते हुए भी देखे जा सकते हैं. ये वीडियो कैमरे में पूरे जूम एंगल के साथ दिखाया गया है.

इस वीडियो के सामने आने के बाद से इंग्लिश टीम पर बॉल टेंपरिंग करने का आरोप फैंस लगा रहे है. अब इस वीडियो में कितनी सच्चाई है और आईसीसी और बीसीसीआई इस पर क्या कदम उठाती है, ये तो आने वाले वक्त ही बताएगा.

इस मैच में भारत ने पहली पारी में 358 बनाए. इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाए और भारतीय टीम पर 311 रनों की बढ़त हासिल की. भारतीय टीम दूसरी पारी में अब तक 2 विकेट खोकर 177 रन बना चुकी है.

इस मैच में इंग्लैंड के जो रूट ने 150 और बेन स्टोक्स ने 141 रनों की पारी खेली. स्टोक्स ने पहली पारी में 5 विकेट भी हासिल किए थे. भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 58, साई सुदर्शन ने 61, ऋषभ पंत ने 54 रनों की पारी खेली. केएल राहुल ने 46 और शार्दुल ठाकुर ने 41 रनों का योगदान दिया, जबकि रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए.

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img