03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

द्वारिका इंक्लेव में आबकारी विभाग ने मारा छापा, पकड़ी अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : धर्मपुर गांव में द्वारिका इंक्लेव में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध शराब बनाने की  फैक्ट्री पकड़ी है। टीम ने चार ताले तोड़े। यहां भारी मात्रा में गुलाब ब्रांड की शराब, खाली बोतलें, ढक्कन और रैपर बरामद हुए हैं। शराब निर्माण करने वाला विशाल मंडल निवासी लालकुआ मौके से फरार हो गया।

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि द्वारिका इंक्लेव में विशाल मंडल ने एक कोठी किराए पर ले रखी है, जहां अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना पर आबकारी टीम मौके पर पहुंची तो विशाल ताला लगा कर भाग खड़ा हुआ। जिस पर आबकारी टीम ने एसओजी को सूचना दी और मकान का ताला तोड़कर देखा तो अंदर शराब का जखीरा बरामद हुआ। यहां शराब के पव्वे गत्तों में मिले। साथ ही बड़े ड्रम खाली बोतलें, ढक्कन, उत्तराखंड सरकार के रैपर बरामद हुए। यह मकान मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति का है, जिन्होंने विशाल मंडल को किराए पर दे रखा है। विशाल पहले भी अवैध शराब में गिरफ्तार हो चुका है।

मोहल्ले के तमाम लोग यहां एकत्र हो गए। उनका कहना था कि गाड़ी अंदर तक जाती थी, और उसमें पेटियां भर कर जाती थी। दुर्गंध से लोग परेशान थे। वह मकान मालिक से शिकायत भी कर चुके थे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img