03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में दुकान बंद करने के बाद भी छोटी खिड़की से शराब बेचने का खेल जारी, मनमाने दामों पर बेची जाती है शराब

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रूड़की : उत्तराखंड के रुड़की में शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि रात को दुकान बंद करने के बाद भी छोटी खिड़की से शराब बेचने का खेल जारी है। रुड़की में ऐसी शराब की दुकान है जहां रात को दुकान बंद होते ही छोटी खिड़की खुल जाती है और ओवर रेटिंग में शराब को बेचा जाता है।

दरअसल, यह छोटी खिड़की का कारनामा करने वाली शराब की दुकान जिले के मालवीय चौक पर स्थित है। जहां रात को तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे शराब की दुकान के शटर तो बंद थे, लेकिन शराब छोटी खिड़की से बेची जा रही थी। इस दौरान सेल्समेन खिड़की से शराब मनमाने दामों पर बेचते हैं। वहीं प्रशासन की मुस्तैदी के दावों के बीच शराब ठेकों पर धड़ल्ले से रात दिन शराब बेची जा रही है। इसमें शराब लेने के लिए शटर में बनी स्पेशल खिड़की या फिर शटर को ही खटखटाने पर कारिंदा सौदा करता है। वहीं सेल्समेन नाइट चार्ज के बिना कोई शराब की बोतल नहीं देता। इस दौरान नकद लेने के बाद ही शराब की बोतल खरीदार को दी जाती है।

वहीं इस मामले में आबकारी अधिकारी का कहना है कि जो लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली गंगनहर प्रभारी गोविंद कुमार का कहना है कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि शराब ठेकों के बाहर गलत तरीके से शराब पिलाई जा रही है। इसके चलते इन शराब के ठेकों पर पुलिस के द्वारा छापामारी का अभियान चलाया गया है। साथ ही छोटी खिड़की से शराब बेचने के मामले को लेकर आबकारी इंस्पेक्टर को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त संबंधित मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Also read- सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में मलबे में दबे शव, मृतकों की संख्या हुई चार, दो घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img