03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार कुंभ मेले में बिना पास नही होगी एंट्री

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने 2021 में हरिद्वार में लगने वाले महाकुम्भ मेले को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। कुंभ का आयोजन तय समय पर होगा। इस बार महाकुम्भ को खास बनाने के लिए राज्य सरकार ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किये हैं। पूर्व में संपन्न हुए कुम्भ मेले के आधार पर कुछ अलग व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए संख्यात्मक लिहाज से इस बार हरिद्वार कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को पास के आधार ही एंट्री दी जाएगी।

kumbh-2021

कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल राज्य में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई गई है। यदि कहीं कोरोना के केस बढ़ रहे हैं तो वहां सरकार कंटेनमेंट जोन बना सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई अस्पतालों में वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। सरकार के पास 200 अतिरिक्त वेंटिलेटर हैं, जिन्हें निजी अस्पतालों को दिया जाएगा। कोविड केयर सेंटरों में भी ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।

Hot this week

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img