03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनाव की अधिसूचना जारी; नामांकन, भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित होगा कल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव अधिसूचना के साथ मतदाता सूची जारी कर दी है। सोमवार को नामांकन किए जाएंगे। इसके लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया की जाएगी। एक जुलाई को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।

रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव अधिकारी खजान दास ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण के निर्देशानुसार चुनाव अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 125 मतदाता मतदान के लिए अधिकृत हैं। आज 12 बजे तक नामांकन किया जाएगा। उसी दिन 12 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद तीन से चार बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

प्रदेश चुनाव अधिकारी ने बताया कि पार्टी संविधान के तहत प्रदेश परिषद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के लिए जो भी कार्यकर्ता नामांकन करना चाहते हैं वह फार्म (च) भरेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के लिए वही कार्यकर्ता नामांकन कर सकेंगे, जो तीन साल तक पार्टी का सक्रिय सदस्य और 10 वर्ष तक प्राथमिक सदस्य रहा हो।

यह है प्रक्रिया
प्रदेश निर्वाचक मंडल के कोई भी 10 सदस्य प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की अर्हता रखने वाले कार्यकर्ता के नाम का संयुक्त रूप से प्रस्ताव कर करेंगे। लेकिन यह प्रस्ताव कम से कम एक तिहाई निर्वाचित जिलों से आना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव पार्टी के संविधान की उपधारा (2) के अनुसार प्रदेश परिषद की ओर से किया जाएगा।

प्रदेश परिषद के सदस्य अपने प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद के लिए उतनी संख्या में सदस्य निर्वाचित करेंगे, जितनी उस राज्य में लोकसभा हैं, बशर्ते कि सदस्यों में अनुसूचित जाति, जनजाति के सदस्य उस राज्य से इन वर्गों के लिए आरक्षित सीटों संख्या से कम न हो। प्रदेश के दो-दो लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर भागों में बांटा जाएगा। प्रत्येक भाग से कम से कम एक प्रतिनिधि अवश्य चुना जाएगा।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img