03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर बनमीत के घर से ईडी ने बरामद की 268 बिटकाइन, भाई को चार दिन और कस्टडी में भेजा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर बनमीत व उसका भाई परविंदर नरुला बिटकाइन से ड्रग्स खरीदते थे। रिमांड के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने जब परविंदर के हल्द्वानी स्थित घर की तलाशी ली तो वहां 268 बिटकाइन बरामद हुए।

बताया जा रहा है कि इन बिटकाइन की भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 130 करोड़ रुपये है। बनमीत के भाई परविंदर नरुला को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गत 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया था, जिसे कोर्ट ने सात दिन के लिए ईडी की कस्टडी में भेजा था। अब शनिवार को स्पेशल ईडी कोर्ट देहरादून ने परविंदर को चार दिन के लिए और ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

हल्द्वानी में बनमीत नरुला के घर में दी थी दबिश

ईडी ने 26 अप्रैल को हल्द्वानी में बनमीत नरुला के घर में दबिश देकर उसके भाई परविंदर नरुला व अन्य स्वजन से पूछताछ की। पूछताछ के बाद परविंदर के विरुद्ध साक्ष्य मिलने के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि परविंदर ने अपने भाई की अवैध कमाई को देश में कई जगह निवेश किया है।

उसने भी दुबई समेत कई देशों में अपने खाते खुलवाए जिनके माध्यम से वह अपने भाई के अवैध कारोबार में साथ देता था। ईडी ने परविंदर को 27 अप्रैल को स्पेशल ईडी कोर्ट देहरादून में पेश किया था। ईडी ने पूछताछ व सर्च के लिए परविंदर की 14 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उस समय केवल सात दिन की कस्टडी रिमांड ही मंजूर की थी।

इस रिमांड के दौरान ईडी ने उसके घर में कई बार सर्च आपरेशन चलाया। इसमें उसके कंप्यूटर वालेट से 268 बिट काइन बरामद की। शनिवार को ईडी ने उसे स्पेशल ईडी कोर्ट में पेश किया। जहां बताया गया कि इस मामले में परविंदर से और भी पूछताछ की जानी है। ईडी ने आरोपित परविंदर की सात दिन की और कस्टडी रिमांड मांगी। ईडी के तर्कों के आधार पर कोर्ट ने उसकी चार दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है।

Hot this week

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img