03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को ईडी का नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald case) को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पार्टी सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 8 जून को तलब किया है। इस मामले को 2015 में जांच एजेंसी ने बंद कर दिया था. आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

  • रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार 1942 में शुरू किया गया। उस समय अंग्रेजों ने इसे दबाने की कोशिश की। आज मोदी सरकार भी यही कर रही है और इसके लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईडी ने हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस दिया है।

हाल ही में दर्ज किया गया मामला

बता दें, यह मामला हाल ही में पार्टी द्वारा प्रमोटेड यंग इंडियन में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज किया गया था, जिसे नेशनल हेराल्ड अखबार (National Herald newspaper) का मालिकाना हक प्राप्त है।

  • सोनिया और राहुल के बयान दर्ज करना चाहती है एजेंसी

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी प्रिवेंशन आफ मनी लान्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत सोनिया और राहुल गांधी के बयान दर्ज करना चाहती है। नेशनल हेराल्ड एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) द्वारा प्रकाशित किया जाता है और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में है। जांच के तहत एजेंसी ने हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और पवन बंसल (Pawan Bansal) से पूछताछ की थी।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img