Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6...

पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता

एफएनएन, पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सुबह 10.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता रही। जबकि गहराई 05 किमी रही। नेपाल सीमा, जौलजीबी, धारचूला में झटका तेज रहा। लोग घरों से बाहर निकले।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा जनपद के सभी तहसील क्षेत्रांर्गत और जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांर्गत भूकंप से क्षति होने संबंधी सूचना प्राप्त की गई। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कई सूचना नहीं है।

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से फिर धरती डोली। पिथौरागढ़ जिले में सुबह 10.3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकले। हालांकि अभी तक किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments