03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खटीमा में बाढ़ के दौरान घर से सामान निकालने में मदद कर रहे दो युवक डूबे, 3 घंटे बाद मिले शव, गांव में मातम पसरा

Spread the love

एफएनएन, खटीमा: खटीमा कोतवाली क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात के बीच घर से सामान निकालने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. हल्द्वी गांव में बाढ़ से हालात बहुत खराब हैं.

उधमसिंह नगर जनपद के यूपी से लगते गांव हल्दी में घर से सामान निकालने के दौरान दो युवकों की मौत हो गई. एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधमसिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र में जलमग्न घर से सामान निकालने के दौरान दो युवक डूब गए. लगभग तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक उधमसिंह नगर के खटीमा में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. यूपी से सटे खटीमा तहसील के गांव हल्दी में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए थे. इस दौरान गांव के दोनों युवक प्रिंस कुमार और सन्नी लोगों की मदद करने के लिए पानी में उतर गए. दोनों युवक एक घर से समान निकाल कर बाहर आए, तो अचानक गहराई में एक युवक डूबने लगा. इस पर उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी गहरे जगह में जा घुसा. देखते ही देखते दोनों डूब गए.

आनन फानन में ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया. करीब तीन घंटे बाद टीम ने दोनों युवकों के शवों को बरामद कर बाहर निकाला. युवकों की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. प्रिंस की उम्र 18 साल थी जबकि सन्नी की उम्र 20 साल बताई जा रही है. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि खटीमा थाना क्षेत्र के चौकी सत्रामिल में दो युवकों की डूबने से मौत हुई है.

ये भी पढ़ें:- देहरादून में बड़े पैमाने पर पुलिस इंस्पेक्टर और दरोगाओं का तबादला, ये रही पूरी लिस्ट

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img