03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में बड़े पैमाने पर पुलिस इंस्पेक्टर और दरोगाओं का तबादला, ये रही पूरी लिस्ट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: जिले के कप्तान ने कई दिनों से प्रस्तावित फेरबदल आखिर कर दिए हैं. एसएसपी ने देर रात सात निरीक्षक यानी इंस्पेक्टर और सात उप निरीक्षक यानी दरोगा समेत कुल 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे थाना रायपुर के प्रभारी कुंदन राम हटा दिए गए हैं. एसएसआई रायपुर भी हटाए गए हैं. कैंट कोतवाली, नगर कोतवाली और ऋषिकेश कोतवाली में भी फेरबदल किया गया है. देर रात जारी सूची में एसएसपी अजय सिंह ने कानून व्यवस्था और कामकाज के आधार पर तैनाती दी है.

नई पोस्टिंग, नई जिम्मेदारी

  • निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट बनाकर भेजा गया
  • निरीक्षक चंद्रभान सिंह को प्रभारी एसओजी नगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बनाकर भेजा गया
  • निरीक्षक राकेश गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला से पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में अलग-अलग सेल का प्रभारी बनाया गया
  • निरीक्षक मनोज मैनवाल को प्रभारी साइबर सेल पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला बनाया गया
  • निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी एसओजी देहात बनाया गया
  • निरीक्षक राजेंद्र सिंह को प्रभारी एसओजी देहात से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाकर भेजा गया
  • उपनिरीक्षक कुंदन राम को थाना प्रभारी रायपुर से एसओजी नगर बनाकर भेजा गया
  • उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली डालनवाला से थाना प्रभारी रायपुर बनाया गया
  • उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता को थाना प्रभारी कालसी से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना सहसपुर बनाकर भेजा गया
  • उपनिरीक्षक गुमान सिंह नेगी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रायपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली डालनवाला बनाकर भेजा गया
  • उपनिरीक्षक भुवन चंद पुजारा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सहसपुर से थाना प्रभारी कालसी बनाया गया
  • उपनिरीक्षक आशीष कुमार को चौकी प्रभारी धारा कोतवाली नगर से प्रभारी फील्ड यूनिट पुलिस कार्यालय भेजा गया
  • उपनिरीक्षक हर्ष अरोरा को चौकी प्रभारी कुलहाल कोतवाली विकासनगर से चौकी प्रभारी धारा कोतवाली नगर में भेजा गया
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि देर रात थाना और चौकी प्रभारियों में फेरबदल करते हुए सात निरीक्षक और सात उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है. साथ ही सभी निरीक्षक और उप निरीक्षक तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती के लिए रवाना होंगे.

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img