03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांवड़ यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे पर DJ में लगी आग, वाहन से कूदने लगे कांवड़िए

एफएनएन, गजरौला: ब्रजघाट में दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़भाड़ के दौरान एक वाहन में लदे डीजे में अचानक आग भड़क गई। घटना से हलचल मच गई। वाहन में सवार कांवड़ियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि साथ में कोई हताहत नहीं हुई है।

गुरुवार की रात तीर्थ नगरी ब्रजघाट में महाशिवरात्रि पर जल भरने के लिए भारी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान शिवभक्तों के जत्थे बड़े-बड़े डीजे के साथ आ-जा रहे थे। इस क्रम में करीब डेढ़ बजे मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के कुछ शिवभक्त भी एक कैंटर में डीजे लादकर लाए थे। जब वह गंगा पुल पार कर गढ़मुक्तेश्वर की दिशा में पहुंचे तो अचानक से आग भड़क गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शिवभक्तों ने कूदकर बचाई अपनी जान 

कुछ ही देर में आग ने बड़ा रूप धारण कर लिया। हलचल मच गई। इस दौरान वाहन में सवार शिवभक्तों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। पुलिस कर्मी व दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। डीजे में आग लगाते हुए का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी नीतेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि घटना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हुई है। हालांकि कोई हताहत नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड: बेसमेंट में चल रही थी 16 कोचिंग, छह सीज; दस को नोटिस

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img