03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एलटी लाइन से टकराये डंपर में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

एफएनएन, गोंडा : गोंडा कोतवाली नगर क्षेत्र के सर्कुलर रोड के समीप बुधईपुरवा में स्थित नामी विद्यालय कैम्पस में मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। रविवार की आधी रात के बाद मिट्टी गिराने गए डंपर चालक ने डाला उठाया तो ऊपर से गुजरी 11 हजार की हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आने से डंपर में करंट उतर आया और आग लग गई। चालक ने गेट खोलकर कूदना चाहा। मगर टायर में लगी आग की चपेट में आने से जिंदा जल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कोतवाली क्षेत्र के सर्कुलर रोड के समीप बुधईपुरवा में स्थित नामी विद्यालय कैम्पस में पिछले कुछ दिनों से दिन रात मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। पटाई के लिए पांच डंपर लगाए गए हैं। इनमें अयोध्या जिले का भी एक डंपर लगाया गया था। अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र इटौरा गांव निवासी डंपर चालक रामशकल पांडेय (48) पुत्र रामचंद्र पांडेय भी मिट्टी पटाई का काम कर रहा था। रविवार की आधी रात के बाद वह डंपर पर मिट्टी लादकर कैम्पस में गिराने पहुंचा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
मिट्टी गिराने के लिए उसने डंपर का डाला उठाया। तभी अचानक ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आने से डंपर में आग लग गई और एचटी लाइन का तार टूटकर डंपर पर आ गिरा। बचने के लिए चालक ने डंपर से कूदने का प्रयास किया। मगर वह डंपर के दाहिने पहिए के टायर में लगी आग की चपेट में आ गया। जिससे उसकी जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर सबसे पहले मौके पर पहुंची बिजलीकर्मियों ने सप्लाई काटी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजेश सिंह, चौकी प्रभारी महराजगंज धीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img