Wednesday, April 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर में पुरानी रंजिश के चलते देर रात आधा दर्जन हवाई फायरिंग,...

रुद्रपुर में पुरानी रंजिश के चलते देर रात आधा दर्जन हवाई फायरिंग, ऐसे बची जान

एफएनएन, ऊधमसिंह नगर:  रुद्रपुर में पुरानी रंजिश के चलते चार बाइक पर आए 12 लड़कों ने भूरारानी में जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि एक युवक को पीटने के लिए खोज रहे युवकों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। युवक शिव कुमार की मां सीता देवी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की हैं।

दरअसल भूरारानी निवासी एक युवक का कुछ महीने पहले बिंदुखेड़ा निवासी कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। मंगलवार की रात युवक रुद्रपुर से घर आ रहा था। इसी बीच युवक का लड़कों ने पीछा करना शुरू किया तो वह गांव में कहीं जाकर छिप गया। इस दौरान ये लड़के लाठी डंडे लेकर युवक के घर के पास पहुंच गए थे।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
निवर्तमान पार्षद मोहन खेड़ा ने बताया कि लड़कों ने घरों के बाहर मौजूद महिलाओं को डराया था और फिर तीन जगहों पर तमंचों से पांच से अधिक बार हवाई फायर किए थे। इसके बाद ये लोग लाठी डंडे लहराते फरार हो गए थे। उनकी सूचना पर दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे। बताया कि अगर युवक इनके हाथ लग जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

इधर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विवाद की बात सामने आ रही है और अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई हैं। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments