Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी में कल से 48 घंटे के लिए ड्राई डे, नहीं बिकेगी...

यूपी में कल से 48 घंटे के लिए ड्राई डे, नहीं बिकेगी शराब, बंद रहेंगी बीयर की दुकानें

एफएनएन, बरेली : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक व स्नातक खण्ड निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर पहली दिसम्बर को मतदान के मद्देनजर प्रदेश के 72 जिलों में 29 नवंबर की शाम से 48 घंटे तक ड्राई डे रहेगा। 29 की शाम से देसी व अंग्रेजी शराब, बीयर की दुकानें, माडल शाप, भांग की दुकानें बंद रहेंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार उन्नाव, कानपुर नगर व कानपुर देहात में यह ड्राई डे लागू नहीं रहेगा। इसी क्रम में लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने भी विज्ञप्ति जारी कर उक्त ड्राई डे की घोषणा की है।
आपको बता दें कि विधान परिषद की जिन 11 सीटों पर 1 दिसंबर को वोटिंग होनी है. उसमें 6 शिक्षक और 5 स्नातक क्षेत्र की हैं। ये सीटें 6 मई को खाली हो गईं थीं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सही समय पर चुनाव नहीं हो पाया। जिन 11 सीटों पर विधानपरिषद के चुनाव होने हैं उनमें आगरा, लखनऊ, वाराणसी और मेरठ में शिक्षक और स्नातक सीट पर वोटिंग होनी है। वहीं इलाहाबाद-झांसी में स्नातक के लिए, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद में शिक्षक के लिए वोटिंग होनी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments