03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बस्ती में एंबुलेंस में ड्राइवर और उसके साथी महिला से करते रहे रेप की कोशिश, पीछे पड़ा बीमार पति हार गया जिंदगी की जंग

एफएनएन, बस्ती-उप्र। प्राइवेट एंबुलेंस में पीछे लाचार पड़ा पति एक-एक सांस की खातिर जिंदगी की जंग लड़ रहा था लेकिन चालक और बगल की सीट पर बैठा उसका साथी चलती एंबुलेंस में डेढ़ सौ किमी तक मरीज की पत्नी से शर्मनाक हरकतें करते रहे। बस्ती में महिला को एंबुलेंस से उतारकर दोनों ने रेप की भी कोशिश की। सफल नहीं हुए तो पति का ऑक्सीजन मास्क निकालकर फेंक दिया और उसे एंबुलेंस से उतार कर व महिला के शरीर के गहने, नगदी लेकर फरार हो गए। डॉयल 112 की मदद से महिला के पति को बस्ती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से गोरखपुर ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस मामले में  महिला ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में तहरीर दी है।

बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने बीमार पति को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के लिए पैसे कम पड़े तो अगले दिन महिला ने डॉक्टर को अपनी परेशानी बताते हुए पति को डिस्चार्ज कर देने को कहा। इस पर अस्पताल से मरीज की छुट्टी कर एक प्राइवेट एंबुलेंस का मोबाइल नंबर दे दिया। फोन से एंबुलेंस को बुलाया और शाम करीब 6.30 बजे एंबुलेंस पर बीमार पति और 17 साल के भाई को बैठाकर घर के लिए चल पड़ी।

लगभग बीस किलोमीटर चलने के बाद एंबुलेंस चालक ने एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोकी व  महिला से कहा कि रात का मामला है। रास्ते में पुलिस गाड़ी चेक करती है। तुम आगे बैठ जाओ तो पुलिस गाड़ी नहीं रुकवाएगी। महिला के अनुसार, पहले तो उसने मना कर दिया लेकिन उसके कई बार कहने पर मजबूरी में आगे की सीट पर बैठ गई। ड्राइवर ने उसके भाई को पीछे की सीट पर बैठा दिया। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर और उसके साथी ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। 

आरोप है कि महिला के बार-बार मना करने के बावजूद दोनों नहीं मान रहे थे। इस पर वह शोर मचाने लगी। लेकिन गाड़ी का शीशा बंद होेने के कारण आवाज बाहर नहीं जा पा रही थी। हालांकि उसकी चीख सुनकर पीछे की सीट पर बैठे भाई को कुछ गलत होने का अहसास हुआ तो उसने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ सौ किमी तक एंबुलेंस चालक और उसका साथी महिला से शर्मनाक हरकतें करते रहे। रात करीब 11.30 बजे बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र में एंबुलेंस चालक ने गाड़ी रोक दी। 

इसके बाद महिला के भाई को आगे की सीट पर बैठाकर उसे अंदर हू लॉक कर दिया और बाहर महिला से  दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। असफल होने पर महिला के पति का ऑक्सीजन मॉस्क निकाल दिया और उसे गाड़ी से खींचकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद महिला से मारपीट करते हुए उसके गहने, नगदी और मोबाइल लेकर और भाई तथा उसे भी उतारकर एंबुलेंस भगा ले गए। गंभीर बीमार पति को मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते मेें ही वह जिंदगी की जंग हार गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img