03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व विधायक सहित दर्जनों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

एफएनएन, किच्छा : पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क आवास विकास स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।

पूर्व विधायक ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, देवेंद्र शर्मा, राजकुमार कोली, नितिन चरण वाल्मीकि, गोल्डी गोराया, आशीष तिवारी, प्रकाश पंत, जितेंद्र गौतम, उमाशंकर रस्तोगी, राजकुमार कालरा, राजेश कश्यप, नंदलाल यादव, प्रकाश पंत, पूरन भट, इस्त्याक अहमद, अमित कश्यप, सचिन चरण वाल्मीकि, गौरी शंकर उपस्थित थे।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img