Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदहेज लोभियों ने विवाहिता को निकाला घर से बाहर

दहेज लोभियों ने विवाहिता को निकाला घर से बाहर

एफएनएन, काशीपुर : विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में 5 लाख न लाने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। श्यामपुरम निवासी कुंतेश देवी पुत्राी रामचंद्र ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपकर बताया कि पति के मरने के बाद वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात अंकित सक्सेना पुत्र नरेश सक्सेना से हुई जो कि एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसने फाइनेंस दिलाने के बहाने उससे दोस्ती की और कुछ समय बाद मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह ससुराल गई, जोकि मिलक जिला रामपुर में है।

आरोप है कि वहां अंकित की मां व उसके पिता नरेश सक्सेना ने दहेज में 5 लाख रुपये लाने की मांग की जो कि वह नहीं दे पाई। इस पर उसे घर से निकाल दिया गया। वर्ष 2019 में अंकित अचानक कहीं लापता हो गया। लेकिन खोजबीन करने पर विवाहिता को पता चला कि वह अपने गांव में ही है और उसने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकित सक्सेना, नरेश सक्सेना व अंकित की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments