03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डोनाल्ड ट्रंप को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, पाकिस्तान का मिला समर्थन

Spread the love

एफएनएन, इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति के नोबेल पुरस्कार की अपनी इच्छा को सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया है। इस बीच, पाकिस्तान ने भी ट्रंप के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की है। पाकिस्तानी सरकार ने 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप के नाम की सिफारिश की है।

पाकिस्तान ने बताए कारण

पाकिस्तान सरकार ने अपने बयान में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को भारत-पाकिस्तान के बीच हाल के तनाव के दौरान उनकी प्रभावी कूटनीति और नेतृत्व के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए। ट्रंप ने बार-बार क्षेत्रीय तनाव को कम करने में अहम भूमिका निभाई है।

पाकिस्तान ने ट्रंप की मध्यस्थता की तारीफ की, जिसके कारण भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम संभव हो सका और एक बड़े सैन्य संघर्ष का खतरा टल गया। गौरतलब है कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन बुनयान उन मरसूस’ शुरू किया था, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। पाकिस्तान का कहना है कि ट्रंप की मध्यस्थता से तनाव को नियंत्रित करने में मदद मिली, और इसलिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार माना जाना चाहिए।

18 जून को हुई थी ट्रंप-मुनीर की मुलाकात

पाकिस्तान द्वारा ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की सिफारिश का समर्थन ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में 18 जून को व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर और ट्रंप के बीच मुलाकात हुई थी। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने पुष्टि की कि यह मुलाकात मुनीर द्वारा ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित करने की सिफारिश के बाद हुई थी। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने पहले ही अमेरिकी अधिकारियों को आश्वासन दिया था कि वे ट्रंप के नाम की सिफारिश नोबेल शांति पुरस्कार के लिए करेंगे। इस आश्वासन के बाद ही मुनीर को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img