03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अगरास गांव में परंपरागत ध्वजा मेले का जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह ने किया शुभारंभ

18 सितंबर बुधवार तक चलेगा, दूरदराज से आए व्यापारियों ने मेले में लगाई हैं दुकानें, झूले भी हैं

गणेश पथिक-ब्यूरो चीफ,एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। विकास क्षेत्र के गांव अगरास स्थित महापुरुष सिद्धबाबा देवस्थान प्रांगण में परम्परागत ध्वजा मेला आज शुक्रवार से विधि विधान से प्रारंभ हो गया है और 18 सितंबर बुधवार तक चलेगा।

वरिष्ठ भाजपा नेत्री/जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह ने रात लगभग आठ बजे मेला प्रांगण स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर  ध्वज चढ़ाया और फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेला अध्यक्ष दर्पण सिंह एवं संरक्षक अमित सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी छह दिवसीय ध्वजा मेला पूर्ण हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से आयोजित किया जा रहा है।

बताया- हमारे अगरास गांव का यह ध्वजा मेला कई दशक पुराना और इलाके भर में प्रसिद्ध मेला है। मेले में महापुरुष बाबा का देवस्थान भी है जिसकी बहुत मान्यता है। यहां पर लोग पूजा-अर्चना कर अपनी मुरादें मांगते हैं। इस मेले में कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, शाही, मीरगंज, शेरगढ़, शीशगढ़ कस्बों एवं दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र के लोग रोजाना बड़ी तादाद में आते हैं। मेले में दूरदराज से आए दुकानदारों और झूले वालों के लिए भी अच्छी व्यवस्था रहती है। इसीलिए बहुत बड़ी तादाद में छोटे-बड़े दुकानदार हमारे यहां मेले में अपनी दुकानें लगाने आते हैं।

लीला मंचन के लिए फर्रुखाबाद से कलाकारों की एक कंपनी बुलाई गई है जो दिन और रात लीला का मंचन करेगी। मेले में झूला, विसात खाने कॉस्मेटिक, चूड़ी, मिठाई, टिक्की पकौड़ी बतासे, पान आदि तरह की दुकानें लगाई गई है। मेला वर्षों पुराना होने के कारण काफी भीड़भाड़ रहती है। मेला अध्यक्ष दर्पण सिंह, संरक्षक अमित सिंह एवं उनकी टीम के लोग पूरी जिम्मेदारी से मेले की व्यवस्था संभालते हैं।

मेले के शुभारंभ के दौरान पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंती देवी, मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, अध्यापक मनोज सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष/विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश गंगवार, नवल किशोर फौजी, सुरेंद्र गंगवार, सुदेश गंगवार, अमित साहू आदि के साथ अगरास, सोरहा, टिटौली, केरा, विक्रमपुर, कुरतरा आदि गांवों के ग्राम प्रधान, प्रमुख समाजसेवी, गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img