03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जिलाधिकारी ने जनपद के 7 लापरवाह अधिकारियों का माह सितम्बर का वेतन रोका

Spread the love
  • सीएम हेल्पलाइन पोर्टल एवं सीपी ग्राम्स पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पड़ी भारी

एफएनएन, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने सात अधिकारियों का सितंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। जनपद के नोडल अधिकारी सीएम हेल्पलाइन व मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल एवं मुख्यमंत्री कार्यालय (एलएमएस) व भारत सरकार द्वारा संचालित सीपी ग्राम्स पोर्टल पर कतिपय विभागों को लम्बित शिकायतों के निस्तारण हेतु समय-समय पर शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्वक निराकरण किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये थे।

प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में रुचि न लिये जाने को सम्बन्धित अधिकारियों के राजकीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने तथा अपने दायित्वो का सही से निर्वहन न करने के चलते जिलाधिकारी ने बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी (303 लम्बित शिकायतें), जिला पूर्ति अधिकारी (290 लम्बित शिकायतें), जिला पंचायतराज अधिकारी (549 लम्बित शिकायतें), मुख्य शिक्षा अधिकारी (257 लम्बित शिकायतें), चिकित्सा अधीक्षक कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय (168 लम्बित शिकायतें), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रूद्रपुर (157 लम्बित शिकायतें), अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खण्ड ऊधम सिंह नगर (103 लम्बित शिकायतें), का माह सितम्बर का वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img