03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा विधायक बेहड़ के निर्माणाधीन काम्प्लेक्स पर ध्वस्तीकरण का आदेश लेकर पहुंची जिला विकास प्राधिकरण की टीम

Spread the love

विधायक के सवालों का जवाब नहीं दे सके अफसर, बेहड़ बोले- नोटिस भेजो जवाब भी दूंगा

एफएनएन, रुद्रपुर : स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध कर रहे किच्छा विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ को आज सरकार के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। रुद्रपुर के आवास विकास में बेहड़ के निर्माणाधीन काम्प्लेक्स पर आज ध्वस्तीकरण का आदेश पहुंच गया।

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री और किच्छा से विधायक तिलक राज बेहड़ प्रीपेड मीटर का लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई मानी जा रही है। टीम का कहना था कि काम्प्लेक्स नियम विरुद्ध बनाया जा रहा है। पूर्व मंत्री और विधायक बेहड़ को जब इसका पता लगा तो वह अपने पुत्रों और समर्थकों के साथ काम्प्लेक्स के सामने बैठ गए। उन्होंने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से सवालो के जवाब मांगे।

उनका कहना था कि बिना नोटिस के कोई कार्रवाई कैसे की जा सकती है ? उन्होंने अधिकारियों को नसीहत दी कि वह उन्हें नोटिस भेजें और इस नोटिस का जवाब वह देंगे। बेहड़ के सवालों के आगे अधिकारी निरुत्तर नजर आए और वापस लौट गए। विधायक बेहड़ ने इसे अपना निजी मामला बताते हुए मीडिया के सामने अपना पक्ष रखने से इनकार कर दिया। फिलहाल जिला विकास प्राधिकरण की यह कार्रवाई आज चर्चा का विषय बन गई।

Hot this week

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img