- श्रद्धालु ने मेले में जमकर की खरीदारी
गुरुबख्श सिंह, नानकमत्ता : नानकमत्ता सोमवती अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर दरबार साहिब में माथा टेका। गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने पंजा साहिब में देशी घी की ज्योत नमक झाड़ू चढ़ाकर सुख शांति की अरदास। सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए पंजा साहिब की परिक्रमा भी की। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छेवी पातशाही, बाऊली साहिब, दूध वाला कुआं, चित्र प्रदर्शनी के दर्शन भी किए।दीवान हाल में अलमस्त दीवान सजाया गया।

जिसमें प्रसिद्ध हजूरी रागी ढाढी कविसरी जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया और गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। गुरुद्वारा लंगर हॉल में गुरु का अटूट लंगर बताया गया। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही।
श्रद्धालुओं ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया और मेले में जमकर खरीदारी की। सोमवती अमावस्या पर्व पर गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया शिविर में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग भी किया। क्षदालुओ ने धार्मिक डेरा कार सेवा पहुंचकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। अमरजीत सिंह गुरवंत सिंह सोनी,सुखवंत सिंह भुल्लर, रणजीत सिंह राणा, बलदेव सिंह चीमा, दिलबाग सिंह दारा सिंह करनैल सिंह आदि श्रद्धालुओं मौजूद थे।







